{"_id":"69d8d00fac21b3bc98036d79","slug":"video-dm-gagandeep-singh-randhawas-family-claims-receiving-threats-to-settle-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार का दावा-समझौते के लिए दी जा रहीं धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार का दावा-समझौते के लिए दी जा रहीं धमकियां
डीएम गगनदीप सिंह रंधावा मामले में उनके परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार ने मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी आवाज जनता तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका रही है।
परिवार का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा पहले दिन ही उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से न तो किसी ने परिवार से संपर्क किया और न ही उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।
परिवार के अनुसार मामला वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मिलकर टेंडर से जुड़े मामले में गगनदीप सिंह रंधावा को परेशान किया और उन्हें ऐसे हालात में धकेल दिया। इसी कारण उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय से जांच की मांग की है, ताकि पैसों के लेन-देन और संपत्ति की जांच हो सके।
परिवार ने बताया कि अब तक केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी खुले घूम रहे हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों के परिजन समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं।
परिवार ने कहा कि भले ही पंजाब पुलिस ने कुछ कार्रवाई की है और नई धाराएं भी जोड़ी हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके।
परिवार ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे और जनता से भी समर्थन की अपील करेंगे। उनका कहना है कि यदि इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में किसी भी सरकारी अधिकारी के लिए न्याय पाना मुश्किल हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।