{"_id":"69f1dc1bb03bc422170bc175","slug":"video-drivers-body-recovered-from-parked-truck-in-amritsar-police-investigation-underway-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में खड़े ट्रक से ड्राइवर का शव बरामद, पुलिस जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में खड़े ट्रक से ड्राइवर का शव बरामद, पुलिस जांच शुरू
अमृतसर के थाना सी डिवीजन इलाके के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक खड़े ट्रक के अंदर से ड्राइवर का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान तरनतारन जिले के रहने वाले ड्राइवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रक गेहूं लोड कर कपूरथला जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही अमृतसर में लावारिस हालत में खड़ा मिला। ट्रक मालिक रमण कुमार राजू ने बताया कि सुबह जीपीएस चेक करने पर गाड़ी अमृतसर में खड़ी दिखाई दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो ड्राइवर ट्रक के अंदर मृत अवस्था में मिला।
उन्होंने बताया कि मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं और परिवार के लिए इंसाफ की मांग की। साथ ही दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की अपील की।
वहीं एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि गुलाली गेट के पास खड़े ट्रक की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ट्रक के अंदर से एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान ड्राइवर के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।