Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Amritsar Commissionerate Police Conducts Special Search Operation; Intensive Checks at Bus Stand and Railway Station
{"_id":"69f18035b4b5281bff04de0d","slug":"video-amritsar-commissionerate-police-conducts-special-search-operation-intensive-checks-at-bus-stand-and-railway-station-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस का विशेष सर्च अभियान, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सघन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस का विशेष सर्च अभियान, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सघन जांच
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा शहर के तीनों जोनों के संवेदनशील इलाकों में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के अंदरूनी और बाहरी क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई, साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मॉल्स में भी सघन तलाशी ली गई।
अभियान के तहत सभी सब-डिवीजनों में पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में थाना प्रभारी, पुलिस बल, स्वैट टीमें, एसओजी कमांडो और एआरपी टीमों ने विभिन्न इलाकों में गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली गई और आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच कर उनके दस्तावेजों की पुष्टि की गई।
पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनके विवरण दर्ज किए। इसके अलावा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैग की सघन जांच की गई और बिना कारण घूम रहे लोगों से भी गहन पूछताछ की गई।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि नजर आती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने कहा कि वह शहरवासियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सतर्क और प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।