{"_id":"69945709f807a052b002349b","slug":"video-firing-and-stones-pelted-on-houses-in-amritsar-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में गुंडागर्दी: भाई वीर सिंह कॉलोनी में फायरिंग, घरों पर बरसाए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में गुंडागर्दी: भाई वीर सिंह कॉलोनी में फायरिंग, घरों पर बरसाए पत्थर
अमृतसर के गांव मूले चक्क अधीन पड़ती भाई वीर सिंह कॉलोनी में बीती रात फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। कुछ युवकों ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते गली में हवाई फायर किए और घरों पर ईंट-पत्थर बरसाए। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
चश्मदीद बबलू ने बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले अरुण कुमार और आकाशदीप सिंह ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर गली में हंगामा किया। आरोप है कि हमलावरों ने सीधे फायर भी किए। एक अन्य पीड़ित नरेंद्र सिंह ने बताया कि बिना किसी कारण गोलियां चलाई गईं, जिससे परिवारों की जान-माल को खतरा पैदा हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोलियों के खाली खोखे बरामद किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बबलू के बयान पर दो नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।