{"_id":"69968aa59de76fa4290b1740","slug":"video-majithia-attacks-government-over-murder-of-aap-sarpanch-in-tarn-taran-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में आप सरपंच की हत्या पर मजीठिया का सरकार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में आप सरपंच की हत्या पर मजीठिया का सरकार पर हमला
बिक्रम सिंह मजीठिया ने तरनतारन जिले में आम आदमी पार्टी से जुड़े एक सरपंच की सरेआम हत्या के मामले को लेकर पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है।
जानकारी के अनुसार, तरनतारन के शेरों स्थित सिद्धू फार्म में चल रहे एक विवाह समारोह के दौरान अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हरपिंदर सिंह के सिर में गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों का पीछा करने पर उनके भाई को भी गोली मारी गई, जो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता मजीठिया ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जब सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती।
उन्होंने भगवंत मान और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। मजीठिया ने कहा कि सीमा राज्य पंजाब को दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाया जा सकता।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में गैंगवार, फिरौती और टारगेट किलिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यदि हालात ऐसे ही रहे तो न निवेश आएगा और न विकास संभव होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।