पंजाब में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस ने सोमवार से पूरे राज्य में ‘ऑपरेशन प्रहार-2.0’ की शुरुआत की है। यह विशेष अभियान लगातार 72 घंटे तक चलेगा। इसके तहत संगठित अपराध, गैंगस्टर गतिविधियों, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
अमृतसर देहाती क्षेत्र में अभियान की शुरुआत डीआईजी इंदरबीर सिंह की निगरानी में की गई, जहां कासो ऑपरेशन चलाया गया। थाना कंबो के अधीन गांव माल व आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर घर-घर तलाशी ली गई। इस दौरान 100 से अधिक संदिग्धों को राउंडअप कर गहन जांच की जा रही है।
डीआईजी इंदरबीर सिंह ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-1 की सफलता के बाद प्रहार-2 को और प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। पहले चरण में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ, हथियार बरामद हुए थे और कई कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए थे। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों पर निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।