{"_id":"69ba361479596badf604093c","slug":"video-ration-and-clothes-distributed-to-muslim-prisoners-at-amritsar-central-jail-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर सेंट्रल जेल में मुस्लिम कैदियों को राशन व कपड़े वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर सेंट्रल जेल में मुस्लिम कैदियों को राशन व कपड़े वितरित
रमज़ान के पवित्र महीने और आने वाली ईद को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समुदाय द्वारा अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद मुस्लिम कैदियों के लिए राशन, फल-फ्रूट और कपड़ों सहित अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया।
इस दौरान मौलाना साहब और समुदाय के अन्य सदस्यों ने जेल के अंदर कैदियों से मुलाकात कर उन्हें इबादत के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की। समुदाय की ओर से खजूर, फल-फ्रूट, कपड़े, नमाज़ के लिए मुसल्ले, टोपी और तस्बीह आदि भी दिए गए।
मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब हज कमेटी के सदस्य मुहम्मद यूसुफ ने बताया कि पिछले सप्ताह कैदियों की जरूरतों की सूची तैयार की गई थी, जिसके आधार पर यह सामग्री इकट्ठा कर जेल में पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि जेल में देशी और विदेशी मुस्लिम कैदी भी मौजूद हैं, जिनसे मिलने अक्सर कोई नहीं आता, इसलिए रमज़ान के महीने में उनके पास खुशियां पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
इस मौके पर समुदाय की ओर से जेल के अंदर मुस्लिम कैदियों के लिए मस्जिद बनाने की मांग भी रखी गई। उनका कहना है कि जेल में गुरुद्वारा, मंदिर और चर्च की व्यवस्था तो है, लेकिन मस्जिद नहीं है। यदि मस्जिद बनाई जाए तो करीब 150 से 200 मुस्लिम कैदी आसानी से अपनी इबादत कर सकेंगे।
समुदाय के सदस्यों ने बताया कि वे इस संबंध में जेल मंत्री और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी मांग रखेंगे और जिन कैदियों की सजा पूरी हो चुकी है, उनकी रिहाई के लिए भी प्रयास करेंगे।
इस दौरान कई समाजसेवी और समुदाय के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर कैदियों के लिए सामान एकत्रित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।