Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Alleged objectionable AI video related to Sri Harmandir Sahib goes viral, anger among Sikh community
{"_id":"69ba774f298f56903e09097b","slug":"video-alleged-objectionable-ai-video-related-to-sri-harmandir-sahib-goes-viral-anger-among-sikh-community-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री हरमंदिर साहिब से जुड़ी कथित आपत्तिजनक AI वीडियो वायरल, सिख संगत में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरमंदिर साहिब से जुड़ी कथित आपत्तिजनक AI वीडियो वायरल, सिख संगत में रोष
सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब से संबंधित एक कथित आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख संगत में भारी रोष देखने को मिल रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दरबार साहिब के अंदर अनुचित दृश्य दिखाए गए हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सख्त नोटिस लिया है और वीडियो बनाने वालों के खिलाफ तत्काल जांच व कार्रवाई की मांग की है। कमेटी ने सरकार से अपील की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।
मीडिया से बातचीत में SGPC सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पिछले कुछ समय से AI तकनीक के जरिए दरबार साहिब, सिख समुदाय और गुरु साहिबानों से संबंधित भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रेवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह इस तरह के मामलों को रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करना संविधानिक मूल्यों के खिलाफ है और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि एसजीपीसी ने अपने स्तर पर एक कमेटी का गठन किया है, लेकिन इस समस्या का स्थायी समाधान सरकार और कानून व्यवस्था के जरिए ही संभव है।
एसजीपीसी ने एक बार फिर सरकार से मांग की कि धार्मिक स्थलों और आस्था से जुड़े मामलों में इस तरह की हरकतों पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी धर्म की भावनाएं आहत न हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।