Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Ajnala Constituency Receives 11 New Aam Aadmi Clinics; Health Facilities in Border Villages to be Strengthened
{"_id":"69ba7d51e26f08cc7b03d611","slug":"video-ajnala-constituency-receives-11-new-aam-aadmi-clinics-health-facilities-in-border-villages-to-be-strengthened-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला हलके को मिले 11 नए आम आदमी क्लीनिक, सीमावर्ती गांवों में मजबूत होगी स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला हलके को मिले 11 नए आम आदमी क्लीनिक, सीमावर्ती गांवों में मजबूत होगी स्वास्थ्य सुविधाएं
अमृतसर के सीमावर्ती हलके अजनाला के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। क्षेत्र में जल्द ही 11 नए आम आदमी क्लीनिक बनाए जाएंगे, वहीं दो नए हेल्थ सेंटर भी मंजूर किए गए हैं। इससे इलाके के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी सुविधा मिलेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सीमावर्ती गांवों में करीब 3.85 करोड़ रुपये की लागत से ये क्लीनिक बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों के बनने से ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने ही क्षेत्र में मुफ्त व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
उन्होंने कहा कि यह फैसला सीमावर्ती इलाकों के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर काफी बेहतर होगा।
इस मौके पर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
ढालीवाल ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार बड़े कदम उठा रही है। सरकारी स्कूलों के सुधार के लिए विशेष योजनाओं पर काम किया जा रहा है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में क्षेत्र के विकास के लिए और भी बड़े प्रोजेक्ट लाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।