Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Our goal is not power, but the fight for the rights of Punjab and the Panth: Giani Harpreet Singh
{"_id":"6a7ad91a461b27208103c483","slug":"video-our-goal-is-not-power-but-the-fight-for-the-rights-of-punjab-and-the-panth-giani-harpreet-singh-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सत्ता नहीं, पंजाब और पंथ के अधिकारों की लड़ाई हमारा मकसद : ज्ञानी हरप्रीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता नहीं, पंजाब और पंथ के अधिकारों की लड़ाई हमारा मकसद : ज्ञानी हरप्रीत सिंह
शिरोमणि अकाली दल (पुनरुत्थान) के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सत्ता या किसी पद को हासिल करना नहीं, बल्कि पंजाब और पंथ के अधिकारों को लेकर लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अकाल पुरख की ओट-आसरे के साथ पंथक अधिकारों की लड़ाई आगे बढ़ाई जा रही है।
पार्टी में नए साथियों के शामिल होने का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि साथ छोड़कर जाने वालों की चिंता नहीं है। दृढ़ता और विश्वास के साथ खड़े रहने वाले ही पंथ की असली ताकत हैं। पार्टी के पंजीकरण को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से संबंधित कानूनी प्रक्रिया और औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही उम्मीदवारों के नाम भी सार्वजनिक किए जाएंगे।
गुरबाणी प्रसारण के मुद्दे पर ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि किसी एक चैनल का एकाधिकार नहीं होना चाहिए। सभी चैनलों को गुरबाणी प्रसारण का अधिकार मिलना चाहिए और इसके लिए एसजीपीसी को स्पष्ट नियम बनाने चाहिए।
बंदी सिंहों की रिहाई और पैरोल के मुद्दे पर उन्होंने राजनीतिक दलों से सियासी लाभ न लेने की अपील की। सुखबीर बादल से गठजोड़ पर उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब के हुकमनामे की रोशनी में बातचीत होने पर ही विचार संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह दोबारा जत्थेदार बनने की दौड़ में नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।