{"_id":"69eb3efeaf462e00770e3eb1","slug":"video-preparations-for-the-tata-ipl-fan-park-2026-begin-in-amritsar-free-entry-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 की तैयारियां शुरू, फ्री होगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 की तैयारियां शुरू, फ्री होगी एंट्री
बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के तहत टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान बीसीसीआई के सीनियर मैनेजर (क्रिकेट ऑपरेशंस) सुमित मलापुरकर ने बताया कि इस साल अमृतसर में आयोजित होने वाला फैन पार्क पिछले साल के मुकाबले और बड़े स्तर पर किया जा रहा है। पिछले वर्ष भी फैन पार्क आयोजित किया गया था, जहां दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली थी। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार फैन पार्क में सिर्फ मैचों की लाइव स्क्रीनिंग ही नहीं होगी, बल्कि दर्शकों के लिए कई तरह की एक्टिविटीज और मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। खास तौर पर बच्चों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि पूरा परिवार इस इवेंट का आनंद ले सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फैन पार्क में एंट्री पूरी तरह मुफ्त होगी और पार्किंग भी फ्री रखी गई है। दर्शकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी, जबकि खाने-पीने के स्टॉल पेड होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए गए हैं और एंट्री के समय हर दर्शक को फ्री बैंड दिया जाएगा।
इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म के जरिए पंजाब के युवाओं को अपना लोकल टैलेंट दिखाने का अवसर भी मिलेगा। बीसीसीआई ने उम्मीद जताई है कि पिछले साल की तरह इस बार भी यह फैन पार्क इवेंट काफी सफल रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।