{"_id":"6a74647831a1c30ed80e4436","slug":"video-punjab-government-should-also-implement-da-for-employees-soon-avinash-rai-khanna-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार भी जल्द कर्मचारियों का डीए लागू करे: अविनाश राय खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार भी जल्द कर्मचारियों का डीए लागू करे: अविनाश राय खन्ना
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने अमृतसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) के मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समय-समय पर अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते का लाभ देती रही है, लेकिन पंजाब सरकार अब भी कर्मचारियों के लंबित डीए का भुगतान करने में गंभीरता नहीं दिखा रही।
खन्ना ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि केंद्र की तर्ज पर कर्मचारियों और पेंशनरों का लंबित डीए जल्द जारी किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। भाजपा कर्मचारियों की जायज मांगों के साथ खड़ी है और सरकार पर उनका हक दिलाने के लिए दबाव बनाती रहेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।