Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
VIDEO : Punjab: Lakhs of devotees paid obeisance at Sri Harmandir Sahib on the Prakash Parv of Sri Guru Ramdas Ji
{"_id":"6714053e5c956b2788064623","slug":"video-punjab-lakhs-of-devotees-paid-obeisance-at-sri-harmandir-sahib-on-the-prakash-parv-of-sri-guru-ramdas-ji","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Punjab: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Punjab: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक
अमृतसर में गुरु नगरी के संस्थापक चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के मौके पर श्री हरिमंदिर साहिब में लाखों की संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हुए। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हरिमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर में स्नान कर इलाही गुरबाणी को श्रवण किया। बड़ी संख्या में संगत ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा प्रकट की। प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह से ही माथा टेकने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ माथा टेकने पहुंचे थे। श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हाल में आयोजित गुरमत समागम में एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह, एसजीपीसी के महासचिव रजिंदर सिंह मेहता शामिल हुए और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।