Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Azamgarh News
›
VIDEO : Three youths attacked with knives in azamgarh miscreants carried out incident condition of two is critical
{"_id":"6713abe64f75cf83620cf556","slug":"video-three-youths-attacked-with-knives-in-azamgarh-miscreants-carried-out-incident-condition-of-two-is-critical","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तीन युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, मनबढ़ों ने देर रात घटना को दिया अंजाम; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तीन युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, मनबढ़ों ने देर रात घटना को दिया अंजाम; दो की हालत गंभीर
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर रना (खपुरा) गांव में एक मनबढ़ युवक ने मेला देखकर आ रहे तीन लोगों पर चाकू के वार से घायल कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर दो की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अतरौलिया बाजार निवासी आकाश (20) अपने साथी दीपक और अमित के साथ शुक्रवार की रात मेला देखने गया था। तीनों मेला देखकर रात करीब 11.30 बजे घर आ रहे थे। तभी तीन-चार की संख्या में मनबढ़ युवक पूरब पोखरा के समीप बैठे हुए थे। जैसे ही तीनों उधर से गुजर रहे थे तभी उक्त मनबढ़ युवक गाली देने लगे और उन पर चाकू से हमला कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।