Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Dausa News
›
Dausa News: District administration gearing up for by-elections, more than 2 lakh voters will vote
{"_id":"6713a3405f79046f1703f34c","slug":"dausa-administration-prepared-for-by-elections-2-lakh-46-thousand-voters-will-vote-dausa-news-c-1-1-noi1350-2231121-2024-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa News: उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कमर कसी, 13 नवंबर को 2 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कमर कसी, 13 नवंबर को 2 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 07:12 PM IST
Link Copied
दौसा विधानसभा उपचुनाव के लिए आचार संहिता लग चुकी है और 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करने की तारीख है। हालांकि अभी तक उपचुनाव के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।
दौसा जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 विधानसभा उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। चुनाव में किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और चुनाव आयोग की गाइड लाइन को पूरी तरह फॉलो करते हुए चुनाव करवाए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने इस उपचुनाव के लिए 240 बूथ बनाए हैं, जहां मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि 4 FST और 4 SST टीमों का गठन किया गया है और पोलिंग पार्टियों के प्रथम प्रशिक्षण के साथ ही माइक्रो ऑब्जर्वर को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। गौरतलब है कि दौसा विधानसभा उपचुनाव में कुल 2 लाख 46 हजार मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। दौसा विधानसभा अति संवेदनशील विधानसभा है, इसलिए जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा बूथों को चेक करके प्रथम बार मतदान का प्रयोग करते हुए मतदान के दिन शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था की बात करते हुए जिला कलेक्टर ने बताया कि हमने जगह-जगह पुलिस के नाके लगा दिए हैं तथा एक्साइज विभाग द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। चुनाव वाले दिन भी अधिक से अधिक बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। सात एरिया मजिस्ट्रेट और 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान के दिन तैनात रहेंगे, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदान की प्रक्रिया भयमुक्त और निष्पक्ष होगी।
मतगणना पर बताते हुए जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार चुनाव मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का प्रोटोकॉल पूरी तरह फॉलो करते हुए हम लोग चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।