{"_id":"6a268f2d60c228679207cfcd","slug":"video-union-minister-tokhan-sahu-paid-obeisance-at-sri-darbar-sahib-along-with-his-family-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने परिवार सहित श्री दरबार साहिब में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने परिवार सहित श्री दरबार साहिब में टेका माथा
भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री तोखन साहू ने बुधवार को परिवार सहित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में मत्था टेका। इस दौरान उनकी बहन, भांजियां और भांजा भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने गुरु घर में श्रद्धा पूर्वक नतमस्तक होकर गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया और देश की सुख-शांति व समृद्धि के लिए अरदास की।
पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्री दरबार साहिब पूरे देश की आस्था, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल के दर्शन कर वह स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। यहां नतमस्तक होकर उन्हें आध्यात्मिक संतोष की अनुभूति हुई है।
उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों द्वारा दिखाए गए आदर्शों और मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने गुरु चरणों में प्रार्थना की कि देश में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे तथा लोगों में आपसी भाईचारा मजबूत हो।
केंद्रीय मंत्री ने श्री दरबार साहिब की प्रबंधकीय समिति और सेवादारों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति समिति का व्यवहार बेहद स्नेहपूर्ण और सम्मानजनक होता है, जिससे श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन करने और आध्यात्मिक संतुष्टि प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।