Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Uproar Outside Police Station in Amritsar; Allegations of Assault and Bribery Against Police
{"_id":"69d20f3ba222e3c4ff063c28","slug":"video-uproar-outside-police-station-in-amritsar-allegations-of-assault-and-bribery-against-police-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में थाने के बाहर हंगामा, पुलिस पर मारपीट और रिश्वत मांगने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में थाने के बाहर हंगामा, पुलिस पर मारपीट और रिश्वत मांगने के आरोप
अमृतसर के मकबूलपुरा थाना के बाहर उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब एक परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिवार का आरोप है कि कोर्ट में पेशी के बावजूद उनके परिजनों को दोबारा थाने लाकर मारपीट की गई।
पीड़ित हरपिंदर कौर ने मीडिया को बताया कि एएसआई बलदेव सिंह ने कथित तौर पर नशे की हालत में उनके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की और पैसे की मांग भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे न देने पर और ज्यादा प्रताड़ित करने की धमकी दी गई।
एक अन्य महिला कुलदीप कौर ने बताया कि जब वह अपने रिश्तेदार को कपड़े देने थाने पहुंची, तो उन्होंने अपनी आंखों से एक युवक को बाहर खड़ा कर बुरी तरह पीटते देखा। उनके अनुसार युवक के हाथ-पैर सूज गए थे और उसे घायल अवस्था में रखा गया था।
वहीं नवनीत कौर ने आरोप लगाया कि उनके पति और चाचा को भी हिरासत में लेकर मारपीट की गई, जबकि कोर्ट द्वारा उन्हें जेल भेजने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके थे। परिवार का कहना है कि पुलिसकर्मी ने गाली-गलौज की, धक्का-मुक्की की और खुलेआम रिश्वत मांगी।
परिवार ने मांग की है कि आरोपी पुलिसकर्मी को तुरंत निलंबित कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
मामले में जब पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया। वहीं क्षेत्र की विधायक जीवन ज्योत कौर ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपने प्रतिनिधि को मौके पर भेजा। उनके पीए ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ितों का मेडिकल करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।