{"_id":"68f86345506ce101d00bfef7","slug":"a-son-stabbed-his-mother-16-times-in-sector-40-chandigarh-find-out-why-2025-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में बेटे ने मां पर किये थे 16 वार, जानिए क्या थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में बेटे ने मां पर किये थे 16 वार, जानिए क्या थी वजह
चंडीगढ़ सेक्टर-40 डी में दीपावली की सुबह एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाला सच सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को मुरथल टोल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 44 वर्षीय आरोपी रवींद्र उर्फ रवि मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी की पत्नी करीब एक साल पहले उसे छोड़कर सेक्टर-45 स्थित अपने मायके चली गई थी। उसकी एक बेटी है जो अपनी मां के साथ रहती है। तीन साल पहले आरोपी के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बड़ा भाई सेक्टर-40 में परिवार के साथ रहता है और घटना के समय विदेश में था। परिवार मूल रूप से गढ़वाल का रहने वाला है। रवि पंजाब विश्वविद्यालय में क्लर्क था, जबकि उसके पिता भी पीयू में कर्मचारी रह चुके थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सुशीला के गर्दन, हाथ, पीठ, पेट और अन्य हिस्सों पर चाकू के 16 निशान मिले हैं । मृतका के गले के काफी अंदर तक चाकू घुस चुका था। पुलिस के अनुसार, मां ने खुद को बचाने की कोशिश की, इस दौरान आरोपी के भी हाथ में चोट और खरोंच आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।