{"_id":"6a140a7a30f594c8de082986","slug":"ambala-triple-murder-case-grandmother-brother-and-uncle-shot-dead-over-land-dispute-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला तिहरा हत्याकांड: जमीन विवाद में दादी, भाई और चाचा की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला तिहरा हत्याकांड: जमीन विवाद में दादी, भाई और चाचा की गोली मारकर हत्या
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 25 May 2026 02:45 PM IST
Link Copied
बिचपड़ी गांव के जघन्य तिहरे हत्याकांड में रविवार बेहद चौंकाने वाला मामले सामने आया। मृतक संदीप कुमार की पत्नी नेहा देवी ने अपने ही ससुर सतबीर, सास उषा व मुख्य आरोपी देवर अभिषेक पर प्राथमिकी दर्ज कर दी। यह कार्रवाई शहजादपुर थाना पुलिस ने हत्या की धारा 103(1) और 61 आपराधिक साजिश व आर्म्स एक्ट के तहत की है। आरोप लगाया कि जमीन का हिस्सा मांगने पर एक सोची-समझी पारिवारिक साजिश थी। इस हत्याकांड के बाद नेहा अपने मायके यानी गोविंदगढ़ चली गई थी।बिचपड़ी गांव निवासी नेहा का आरोप है कि उनकी शादी 2 साल पहले संदीप के साथ हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि ससुर सतबीर देवर अभिषेक के साथ मिलकर अपनी जमीन व चाचा ससुर महिंद्र की जमीन से काफी पैसों में मिट्टी बेच दी थी। मिट्टी बेचने के बाद जो पैसा मिला था वह पैसा ससुर व देवर ने आपस में बांट लिया था। हमें व चाचा को हिस्सा नहीं दिया था। हिस्से की मांग कर रहे थे तो काफी बहस भी हुई थी। पूरा परिवार घर पर था। 23 मई को सास व ससुर कहने लगे की हम इस रोज-रोज के झगड़े से तंग आ चुके हैं। देवर अभिषेक एक दम से उनके पास से उठकर अपने हाथ में पिस्तौल लेकर गेट पर आया व गोलियां चला दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।