{"_id":"6a1403fd9086379c4308bdc7","slug":"triple-murder-in-sonipat-couple-and-3-others-killed-over-minor-dispute-accused-arrested-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में ट्रिपल मर्डर: मामूली विवाद में दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में ट्रिपल मर्डर: मामूली विवाद में दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 25 May 2026 01:42 PM IST
सोनीपत के कुंडली स्थित टीडीआई सिटी के बीपीएल फ्लैटों में रविवार आधी रात मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दंपती समेत तीन लोगों की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। मूलरूप से सोनीपत के कोट मोहल्ला निवासी विजय (50) व उनकी पत्नी सुनीता (47) हाल में हाल टीडीआई कुंडली के बीपीएल फ्लैट नंबर 1299 में प्रथम तल पर रहते थे। वहीं मूलरूप से गांव बड़ौली निवासी स्वाति (32) बीपीएल फ्लैट नंबर-1431 द्वितीय तल पर रहती थी। रविवार देर रात करीब 12 बजे बीपीएल फ्लैट नंबर-1426 निवासी ब्रह्म प्रकाश के साथ विजय की कहासुनी हो गई। ब्रह्म प्रकाश मूलरूप से झज्जर के गांव दिशोर खेड़ी का रहने वाला है। मामूली विवाद झगड़े में बदल गया। बताया जा रहा है कि झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि विवाद बढऩे पर ब्रह्म प्रकाश ने लोहे की रॉड व धारदार हथियार से विजय, सुनीता और स्वाति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।