{"_id":"698aeda414cb0073c6045950","slug":"harpal-singh-cheema-calls-bajwa-s-remarks-an-insult-to-dalits-demands-apology-within-24-hours-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरपाल सिंह चीमा ने बाजवा की टिप्पणी को दलित अपमान बताया, 24 घंटे में माफी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरपाल सिंह चीमा ने बाजवा की टिप्पणी को दलित अपमान बताया, 24 घंटे में माफी की चेतावनी
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Tue, 10 Feb 2026 02:05 PM IST
Link Copied
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पर टिप्पणी का विरोध किया है। चीमा ने कहा कि यह टिप्पणी दलितों का अपमान है। अगर बाजवा और कांग्रेस ने 24 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। चीमा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरभजन ईटीओ वह शख्सियत हैं जिन्होंने गरीबी से उठकर मेहनत के बल पर सिविल सर्विस की परीक्षा पास की और पंजाब की अलाइड सर्विस में ईटीओ बने। समाज सेवा की भावना से उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। आम आदमी पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया और मंत्री बनाया लेकिन प्रताप बाजवा ने उनके खिलाफ बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है जो पूरे दलित समुदाय का अपमान है। चीमा ने आरोप लगाया कि वह हमेशा दलितों का अपमान कर रहे हैं। अब आप मंत्री को एक बाजे वाले कह रहे हैं जो उनकी मानसिकता दर्शाता है।पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आप सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध और ऑपरेशन प्रहार पर तंज कसा है। राजा वड़िंग ने कहा कि 2027 में पंजाब के लोग ऑपरेशन युद्ध झाड़ू विरुद्ध चलाएंगे। वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को लूटा और लोगों को झूठे सपने दिखाए। पंजाब में नशा बेशुमार हैं लॉ एंड ऑडर की स्थिति बेकाबू हैं। हर वर्ग के लोग इस सरकार से दुखी हैं। मुलाजिम, व्यपारी वर्ग भी परेशान हैं। हालात यह हैं कि किसानों को पीटा जा रहा है। पंजाब में ऐसे हालातों के लिए पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदारी हैं। पंजाब में झाड़ू तो हमेशा ही गरमाया रहता है और हर एक बात पर हमें कहते हैं कि आप लोग माफी मांग लो। खास करके चीमा साहब तो हमेशा ही गरमाए रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।