{"_id":"6a7ad866dc0420ac9608b12b","slug":"pgi-mri-waiting-6-months-waiting-for-general-patients-emergency-patients-get-the-test-done-within-48-hours-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"PGI MRI Waiting: सामान्य मरीजों को 6 महीने की वेटिंग, इमरजेंसी को 48 घंटे में जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI MRI Waiting: सामान्य मरीजों को 6 महीने की वेटिंग, इमरजेंसी को 48 घंटे में जांच
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 11 Aug 2026 01:39 PM IST
Link Copied
सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीज के लिए अब बीमारी से ज्यादा एमआरआई की तारीख चिंता बढ़ा रही है। पीजीआई में इमरजेंसी मरीजों को जहां 24 से 48 घंटे में एमआरआई मिल रही है, वहीं सामान्य ओपीडी मरीजों को छह महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। जीएमसीएच-32 में भी रूटीन मरीजों की वेटिंग डेढ़ से दो महीने तक पहुंच गई है। बीमारी की पहचान और आगे का इलाज तय करने वाली इस अहम जांच के लिए मरीजों के सामने महीनों इंतजार करने या निजी सेंटर में महंगी जांच कराने की मजबूरी है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि बीमारी की जांच में ही महीनों लग जाएं तो इलाज में देरी चिंता बढ़ाने वाली है। एमआरआई कई बीमारियों की पहचान और आगे का इलाज तय करने के लिए जरूरी होती है। सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी, ट्रॉमा और भर्ती मरीजों को प्राथमिकता मिलने के कारण सामान्य ओपीडी मरीजों के लिए स्लॉट सीमित रह जाते हैं। पीजीआई में गंभीर और इमरजेंसी मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर 24 से 48 घंटे में जांच मिल रही है, जबकि सामान्य मरीजों की वेटिंग लंबी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।