{"_id":"6a1acc3c22bf09481f056a3d","slug":"punjab-municipal-elections-2026-aap-wins-big-bjp-gains-in-abohar-and-pathankot-congress-leads-in-kapurthala-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब निकाय चुनाव 2026: AAP की बड़ी जीत, अबोहर और पठानकोट में BJP का दम, कपूरथला में कांग्रेस आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब निकाय चुनाव 2026: AAP की बड़ी जीत, अबोहर और पठानकोट में BJP का दम, कपूरथला में कांग्रेस आगे
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 30 May 2026 05:10 PM IST
Link Copied
पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का झाड़ू चल गया है। आठ निगम, 75 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों के लिए हुए 1977 वार्डों के चुनाव में आप ने स्पष्ट बहुमत लिया है। वहीं भाजपा ने अबोहर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव में अक्सर सत्तारूढ़ दल पर ही मतदाताओं का भरोसा कायम रहने की प्रथा इस बार भी कायम रही है। सूबे के सयाने मतदाताओं ने डबल इंजन की सरकार बनाकर अपने वार्डों के विकास को रफ्तार देने का काम कर दिया है। इस बार पंजाब में निकाय चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे। विरोधियों ने इस बार खेला होने का दावा किया। हालांकि मतपेटियां खुलने के बाद साफ हो गया कि जनादेश आप को मिला है। अबोहर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 50 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज कर नगर निगम बोर्ड में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार होने के बावजूद भाजपा की यह जीत राजनीतिक तौर पर बेहद अहम मानी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।