{"_id":"69b68d23fb59749480036c56","slug":"rss-to-undergo-major-organizational-changes-with-provinces-to-be-replaced-by-divisions-dattatreya-hosabale-r-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"RSS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, प्रांत की जगह बनेंगे संभाग, दत्तात्रेय होसबाले ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RSS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, प्रांत की जगह बनेंगे संभाग, दत्तात्रेय होसबाले ने दी जानकारी
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sun, 15 Mar 2026 04:13 PM IST
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में व्यापक स्तर पर संगठनात्मक संरचना में बदलाव किया जाएगा। प्रांत की बजाय अब संभाग होंगे। इसके साथ प्रांत प्रचारक का पद भी खत्म किया जाएगा। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पास कर दिया है। अब अगले छह महीने इस पर विस्तार से काम किया जाएगा। संघ 2027 की प्रतिनिधि सभा की बैठक नई संगठनात्मक संरचना के आधार बुलाई जाएगी। पानीपत के पट्टीकल्याणा स्थित माधव सृष्टि केंद्र पर आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक संपन्न हो गई। बैठक के अंतिम दिन सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का वक्तव्य रहा। उन्होंने प्रतिनिधियों को शताब्दी वर्ष और अगले वर्ष के कार्य धरातल पर करने के सुझाव दिए। इसके साथ आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मीडिया से रूबरू होकर तीन दिवसीय बैठक के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आरएसएस में तीन साल के लिए संगठनात्मक नियुक्ति और निर्वाचन होता है। इनमें कुछ लोग निर्वाचित होते हैं और कुछ नियुक्तियां होती हैं। संघ में अभी कोई बदलाव नहीं किए जा रहे हैं। बैठक में शताब्दी वर्ष के कार्यों के साथ पिछले साल के कार्यों की समीक्षा की। शताब्दी वर्ष अक्तूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य देखने को मिले हैं। संघ कार्यकर्ता दुर्गम क्षेत्रों पर भी पहुंचे हैं। स्वयंसेवक देश को एक राष्ट्र की नजर से देखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।