{"_id":"698b0e9866ed7fb7e100618d","slug":"video-1971-war-hero-and-shaurya-chakra-winner-ram-prakash-passes-away-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"1971 युद्ध के नायक व शौर्य चक्र विजेता राम प्रकाश का देहांत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1971 युद्ध के नायक व शौर्य चक्र विजेता राम प्रकाश का देहांत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
जिले में एक गरिमापूर्ण एवं शोकपूर्ण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय रेलवे के पूर्व स्टेशन मास्टर और शौर्य चक्र विजेता स्वर्गीय राम प्रकाश भट्टी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस बल की ओर से उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' की सलामी दी गई, जो उनके देश के प्रति निस्वार्थ सेवा और साहस का प्रतीक है।
..............
बता दें कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान मास्टर राम प्रकाश ने एक बड़ी तबाही को टाला था। कोटकपूरा में तैनाती के दौरान जब गोला-बारूद से भरी ट्रेन पर हमला हुआ, तो राम प्रकाश भट्टी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जलती हुई ट्रेन में बारूद वाले डिब्बों को पूरी ट्रेन से अलग किया। उनके इस त्वरित फैसले ने न केवल करोड़ों की सैन्य संपति को बचाया, बल्कि एक बड़े विस्फोट को रोककर कई जिंदगियां भी बचाई। रक्षा मंत्रालय द्वारा उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें प्रतिष्ठित शौर्य चक्र से अलंकृत किया गया था। प्रशासन की ओर से दी गई की सलामी और उपस्थित जनसमूह की नम आंखों ने इस वीर योद्धा को अंतिम विदाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।