{"_id":"691315c7881ec5700c0795ec","slug":"video-after-delhi-blast-faridkot-is-on-high-alert-ssp-dr-pragya-jain-checking-at-railway-station-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदकोट में भी हाई अलर्ट, एसएसपी की अगुवाई में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदकोट में भी हाई अलर्ट, एसएसपी की अगुवाई में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग
दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया हुआ है। इसी क्रम में फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा मंगलवार को एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन की अगुवाई में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अचानक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान यात्रियों के सामान, रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और पार्किंग क्षेत्र की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान रेलवे पुलिस, क्यूआरटी टीम और डॉग स्कवाड का सहयोग लिया गया। साथ ही स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी की गई।
इस मौके पर एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दिल्ली की घटना के बाद सतर्कता और बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में बीती रात से ही नाकाबंदी और सर्च ऑपरेशन जारी है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।