{"_id":"6ac6126ac07e71407a0e7bce","slug":"video-cabinet-minister-lal-chand-kataruchak-arrived-at-moga-mandi-and-initiated-the-procurement-of-paddy-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा मंडी पहुंचे कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, धान की खरीद शुरू करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा मंडी पहुंचे कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, धान की खरीद शुरू करवाई
पंजाब के खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क मोगा मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने धान की खरीद शुरू की और मंडी में किए गए अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर धर्मकोट के विधायक, मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने मंडी में धान की खरीद शुरू करवाई और मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार की ओर से किए गए प्रबंधों की जानकारी साझा की।
पंजाब में धान की खरीद का सीजन पूरे जोर-शोर से चल रहा है। सरकार के मुताबिक इस बार धान की फसल की गुणवत्ता भी अच्छी है और अब तक मंडियों में किसानों को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है।
केंद्रीय पूल के लिए पंजाब को 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। सरकार का कहना है कि बारदाना, कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) और अन्य जरूरी प्रबंध पहले ही किए जा चुके हैं।
अब तक मंडियों में करीब 8 लाख 50 हजार मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है, जिसमें से करीब 7 लाख 67 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसके साथ ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत करीब 1,221 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।
सरकार के मुताबिक उसकी पहली प्राथमिकता मंडी में आने वाले किसानों को उनकी फसल का भुगतान समय पर करवाना और उन्हें जल्द से जल्द मंडी से फ्री करवाना है, ताकि किसान अगली फसल की तैयारी कर सकें।
हालांकि, धान की लिफ्टिंग और स्टोरेज के लिए जरूरी जगह का मुद्दा भी चर्चा में है। इस मामले को लेकर पंजाब सरकार की ओर से केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है। सरकार को उम्मीद है कि इस समस्या का जल्द समाधान निकाल लिया जाएगा।
सरकार का कहना है कि किसानों, मजदूरों, आढ़तियों और मिलरों को सीजन के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए मंडियों में लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को खरीद, लिफ्टिंग और भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।