{"_id":"6a845e24953c6976bf008fbe","slug":"video-commission-agents-stage-a-protest-against-a-firm-in-kotkapura-mandi-over-outstanding-dues-worth-rs55-crore-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा मंडी में 55 करोड़ की लेनदारी को लेकर आढ़तियों का एक फर्म के खिलाफ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा मंडी में 55 करोड़ की लेनदारी को लेकर आढ़तियों का एक फर्म के खिलाफ धरना
कोटकपूरा की नई अनाज मंडी में एक राइस मिलर-आढ़ती फर्म से करीब 55 करोड़ रुपये की लेनदारी को लेकर शहर के आढ़तियों ने आढ़ती एसोसिएशन के नेतृत्व में संबंधित फर्म की नई अनाज मंडी स्थित दुकान के सामने क्रमवार धरना शुरू किया गया है, जोकि मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व कर रहे आढ़ती एसोसिएशन कोटकपूरा के प्रधान उमेश गर्ग, महासचिव महेंद्र पाल सिंह, पूर्व प्रधान कृष्ण गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि टीआर एग्रो इंडस्ट्री नामक फर्म की ओर से शहर के करीब 110 आढ़तियों के माध्यम से साल 2024-25 में खरीदी गई बासमती फसल की करीब 55 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। उनका आरोप है कि फर्म की ओर से भुगतान करने में लगातार टालमटोल की जा रही है। आढ़तियों ने बताया कि इस मामले को लेकर फर्म के मालिक शाम सुंदर गोयल के साथ 45 बार बैठकें भी हो चुकी हैं। उनके अनुसार, पहले भुगतान करने का भरोसा दिया जाता रहा, लेकिन अब भुगतान करने से इनकार किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी आढ़तियों का कहना है कि यह राशि किसानों की बासमती फसल की खरीद से संबंधित है और इसका भुगतान जल्द किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
उधर इस मामले में फर्म के मालिक श्याम सुंदर गोयल ने किसी भी तरह की देनदारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई विवाद है तो वह इस संबंध में अदालत का रुख कर सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ व्यक्तियों की ओर से अदालत में कार्रवाई भी की गई है और उन्होंने ने अदालत का रुख किया है। अब उनके कुछ विरोधियों ने लोगों को भड़का कर धरना लगवा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।