{"_id":"68552f0398f03ff1bc047575","slug":"video-corporation-takes-action-against-illegal-encroachments-in-kapurthala-markets-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला के बाजारों में अवैध कब्जों पर निगम की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला के बाजारों में अवैध कब्जों पर निगम की कार्रवाई
कपूरथला शहर के बाज़ारो में सरकारी जमीन पर किये अवैध कब्जों के खिलाफ निगम कमिश्नर के आदेश पर मुहिम चलाई गई। माल रोड के फुटपाथ पर 10 निगम कर्मियों की टीम ने कार्यवाही की है। और उनका सामान भी जब्त किया है। मौके पर निगम टीम के इंचार्ज मनोज कुमार रत्ती ने बताया कि माल रोड पर बने फुटपाथ लोगो की सैरगाह है। लेकिन कुछ रेहडी वालों दवारा कब्जा करने के चलते शहर वासिओ को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इन कब्जो को मुक्त करवाया गया है।
मनोज रत्ती ने शहर के सभी बाजारों में अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कब्जे ना करें वर्ण सामान जब्त के साथ साथ जुरमाना भी किया जायगा। उन्होंने यह भी कहा कि निगम की एंटी एंक्रोचमेंट ड्राइव आगे भी जारी रहेगी।
बता दे कि शहर के विभिन्न बाजारों और माल रोड पर दुकानदारों और रेहड़ी वालो द्वारा अवैध कब्जो की भरमार है। जिसके चलते आने जाने वालो को परेशानी और ट्रैफिक की समस्या हमेशा बनी रहती है। अवैध कब्जों पर निगम की टीम द्वारा पहले भी कई बार कार्यवाही की गई है।
इसी क्रम में निगम कमिश्नर अनुपम कलेर के आदेश पर माल रोड के दोनों तरफ बने फुटपाथ पर अवैध खड़ी रेहडिओ पर निगम ने एंटी एंक्रोचमेंट ड्राइव के चलते उनका सामान जप्त किया गया और उन्हें अवैध कब्जा न करने की चेतावनी भी दी है। टीम के इंचार्ज एंटी एंक्लोजमेंट ड्राइव के इंचार्ज मनोज दत्त ने बताया कि उनकी 10 सदस्यों की टीम ने फुटपाथ पर खड़े रेहडी वालों का सामान जब्त किया है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।