बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Farmer in Moga, burdened with ₹13 lakh debt, wins ₹50 lakh lottery.

मोगा में 13 लाख के कर्ज में डूबे किसान की लगी 50 लाख की लाॅटरी

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 03:49 PM IST
Farmer in Moga, burdened with ₹13 lakh debt, wins ₹50 lakh lottery.
मोगा के 65 वर्षीय किसान चरणजीत सिंह की किस्मत अचानक चमक गई है। 13 लाख रुपये के कर्ज में डूबे इस किसान ने एक ही दिन में दो लॉटरी जीतकर अपनी जिंदगी बदल ली। मोगा शहर के निवासी चरणजीत सिंह एक छोटे किसान हैं, जो खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बचपन से ही उन्हें बोलने में कठिनाई है, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी।चरणजीत सिंह पिछले 17 साल से लगातार लॉटरी टिकट खरीद रहे थे, इस उम्मीद में कि एक दिन उनकी किस्मत जरूर बदलेगी। उनका यह इंतजार आखिरकार रंग लाया। बताया जा रहा है कि पहले उन्हें 20 हजार रुपये की लॉटरी लगी। जब वह इस इनाम की राशि लेने लॉटरी एजेंट के पास पहुंचे, तो एजेंट ने उन्हें पंजाब स्टेट डियर बम्पर की आखिरी बची टिकट खरीदने की सलाह दी। बिना ज्यादा सोचे उन्होंने 1000 रुपये देकर वह टिकट खरीद ली। कुछ ही समय बाद यह टिकट उनकी जिंदगी बदल गई और उन्होंने 50 लाख रुपये का बड़ा इनाम जीत लिया। यह कहानी न केवल किस्मत के बदलने की है, बल्कि धैर्य और उम्मीद की भी एक मिसाल है। लॉटरी की टिकट से लखपति बने चरणजीत सिंह बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि 17 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उनकी किस्मत चमक गई। अब वह अपने कर्ज को चुकाकर बेहतर जीवन जीने की उम्मीद कर रहे हैं। चरणजीत सिंह के चाचा के बेटे शमशेर सिंह मट्टू जोहल ने बताया कि उनके भाई को बचपन से ही बोलने में दिक्कत है। इसके बावजूद चरणजीत सिंह एक बेहद ईमानदार और नेक इंसान हैं। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, और वे खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।  उन्होंने पिछले 17 साल से लगातार लॉटरी की टिकट खरीदने का शौक रखा था। उन्हें हमेशा उम्मीद थी कि एक दिन उनकी किस्मत जरूर चमकेगी। आखिरकार भगवान ने उनकी सुन ली और उनकी मेहनत और उम्मीद रंग लाई। शमशेर सिंह ने बताया कि चरणजीत सिंह पर करीब 13 लाख रुपये का कर्ज था और उनके पास जमीन भी ज्यादा नहीं थी। लेकिन अब यह जीत उनकी जिंदगी में नई खुशी और राहत लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

श्री आनंदपुर साहिब के बनी टेंट सिटी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाडि़यां माैके पर पहुंचीं

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में की स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Delhi: आरपी सिंह का विपक्ष पर हमला, UCC, केजरीवाल और राम मंदिर पर दिया जवाब

13 Jul 2026

स्पीति घाटी के 'सीबकथॉर्न' को GI टैग, किसानों को बेहतर बाजार की आस

13 Jul 2026

चौसा, लंगड़ा, दशहरी... एक ही पेड़ पर 42 किस्म के आम

13 Jul 2026
विज्ञापन

ममदोट में सुबह से रिमझिम बारिश, धान की फसल को होगा लाभ

VIDEO: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, कई धमाके, दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत से पाया काबू

13 Jul 2026
विज्ञापन

'हम सब छोटा महसूस कर रहे'... राम मंदिर चोरी पर नृपेंद्र मिश्रा की पीड़ा

13 Jul 2026

Ujjain: चतुर्दशी पर निराले रूप में दिखे बाबा महाकाल, भांग के श्रृंगार और ड्रायफ्रूट की माला से सजा दिव्य दरबार

13 Jul 2026

जटिल रोगों के इलाज की जानकारी दी

13 Jul 2026

Meerut: बिजली समस्या को लेकर डालमपाड़ा शीश महल के लोगों ने डीएम आवास के बाहर किया प्रदर्शन

12 Jul 2026

Meerut: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, कई घर भी पानी में डूबे

12 Jul 2026

कानपुर में एसबीआई के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक के घर से 60 लाख का माल पार

12 Jul 2026

देवप्रयाग में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का पुतला फूंका, देवस्थानम बोर्ड पर दिए बयान का कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध

12 Jul 2026

Yamunotri Highway: हनुमान चट्टी-जंगल चट्टी के बीच हाईवे बंद, पत्थर गिरने से जान बचाकर भागे लोग

12 Jul 2026

कर्णप्रयाग: पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धाजंलि, संस्मरण बताए-विकासखंड सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

12 Jul 2026

पटौदी ट्रॉफी में गुरुग्राम का दबदबा, पांच मैचों में अजेय रहते हुए पदक तालिका में शीर्ष पर

12 Jul 2026

ट्रांस गंगा सिटी में पूजन कर रोपे गए 66 लाख से ज्यादा पौधे

12 Jul 2026

अभिनव का तिरंगे में लिपटा शव देख बिलख पड़े परिजन, मचा कोहराम

12 Jul 2026

Meerut: विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, फर्श पर मिला खून, पुलिस पहुंचने के पहले ससुराल पक्ष के लोग भागे

12 Jul 2026

ई-20 पेट्रोल के विरोध में जंतर मंतर पर टीम भारत का प्रदर्शन, वाहन मालिकों ने बताई खराबी

12 Jul 2026

Meerut: वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत: कल्पना पांडेय

12 Jul 2026

डीयू दाखिला की दौड़ में महिला उम्मीदवार सबसे ज्यादा

12 Jul 2026

रोहिणी पुलिस के हत्थे चढ़े हैरी बॉक्सर गैंग के 3 शूटर, कारोबारियों से रंगदारी और टारगेट किलिंग की थी साजिश

12 Jul 2026

Damoh News: दमोह के रनेह थाने से फरार झोलाछाप डॉक्टर टीकमगढ़ से गिरफ्तार, हटा एसडीओपी कर रहे पूछताछ

12 Jul 2026

पदक जीतकर खिले नन्हें खिलाड़ियों के चेहरे, फरीदाबाद में हुई जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता

12 Jul 2026

ग्राउंड रिपोर्ट: दो घरों के बुझ गए चिराग, लेकिन बदला नहीं नोएडा...

12 Jul 2026

12 घंटे में अंधेकत्ल का पर्दाफाश: शराब के विवाद में युवक की निर्मम हत्या, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

12 Jul 2026

Meerut: नगर पंचायत हस्तिनापुर को मिला पांच हजार पौधरोपण का लक्ष्य, अब तक लगाए चार हजार पौधे

12 Jul 2026

कालाअंब-नाहन हाईवे पर ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

12 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed