{"_id":"6958d1b915469597ea028813","slug":"video-farmers-in-guruharsahai-held-a-motorcycle-rally-to-press-for-their-demands-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाए में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर बाइक मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाए में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर बाइक मार्च निकाला
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में बिजली संशोधन बिल 2025 के खिलाफ किसानों ने बाइक मार्च निकाला और चिप वाले मीटरों का विरोध किया। मार्च के दौरान किसान जत्थेबंदियां एकता डाकोदा के ब्लॉक प्रधान सुखदेव सिंह ने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के अधिकारों को छीनने की मंशा से मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना का नाम बदलकर उसमें ऐसे बदलाव कर रही है, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग को नुकसान उठाना पड़ेगा।
सुखदेव सिंह ने कहा कि बिजली संशोधन बिल 2025 किसानों और आम जनता के हितों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब में किसी भी कीमत पर चिप आधारित स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने दिए जाएंगे। किसान जत्थेबंदियां इस मुद्दे पर एकजुट हैं और यदि सरकार ने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।