{"_id":"6a69d97590d663f56301c830","slug":"video-former-cm-channi-accuses-aap-government-of-selling-jobs-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम चन्नी ने आप सरकार पर लगाए नौकरियां बेचने के आरोप, फार्मेसी परीक्षा विवाद में कांग्रेस का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम चन्नी ने आप सरकार पर लगाए नौकरियां बेचने के आरोप, फार्मेसी परीक्षा विवाद में कांग्रेस का धरना
फार्मेसी अफसरों की भर्ती परीक्षा के विवाद को लेकर बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के समक्ष जोरदार धरना दिया। पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों की अगुवाई में आयोजित इस धरने में पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालंधर से सांसद चरनजीत सिंह चन्नी विशेष रूप से शामिल हुए। कांग्रेस के कई विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता भी धरने में मौजूद रहे। धरने को संबोधित करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर भर्ती परीक्षाओं में धांधली करने और सरकारी नौकरियां बेचने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक भी सरकारी नौकरी पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुईं और अपने चहेतों को नौकरी दिलाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए गए।
चन्नी ने कहा कि फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा में सामने आया हाईटेक नकल मामला केवल पेपर लीक या नकल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पंजाब के युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकारी नौकरियां बेची जा रही हैं और कई मामलों में बाहरी राज्यों के लोगों को लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सभी सरकारी भर्तियों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और एक-एक भर्ती का हिसाब लिया जाएगा।
धरने में विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक सुखविंदर सिंह पहाड़ा, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आंवला, पूर्व सांसद मोहम्मद सादिक, कर्ण कौर बराड़, पूर्व विधायक दर्शन सिंह बराड़, पूर्व विधायक काका लौहगढ़ सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।