{"_id":"69b01083264b7d222e0a1321","slug":"video-generator-malfunctions-at-pathankot-rto-office-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट आरटीओ आफिस में जनरेटर खराब, बिजली जाने से लोगों के नहीं हुए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट आरटीओ आफिस में जनरेटर खराब, बिजली जाने से लोगों के नहीं हुए काम
पठानकोट के आरटीओ कार्यालय में बिजली सप्लाई ठप होने के बाद दूर दराज से आए लोगों को बिना ट्रायल दिये ही परेशान होकर लौटना पड़ा है। आरटीओ कार्यालय में दूर दराज से आए लोग जैसे ही कार्यालय पहुंचे तो कर्मचारी उन्हे बिजली सप्लाई बंद होने का हवाला देकर वापिस भेजने लगे। वहीं, कुछ कर्मचारी तो आरटीओ कार्यालय से गायब ही दिखे। कर्मचारियों को पूछने पर कहते है कि आफिस के कार्य से बाहर गए हुए हैं। सरकारी कार्यालय में यह मुसिबत को देख गुस्साए लोगों ने सरकार प्रति रोष भी जाहिर किया। देखने वाली बात यह रही कि कर्मचारी यह कहने लगे कि मंगलवार बिजली कट होने की बात कहकर लोगों को आरटीओ कार्यालय ना आने के लिए का मैसेज देने लगे। वीर करण निवासी नरोट जयमल सिंह ने बताया कि वे हजार रुपए का पेट्रोल खर्च करके दूसरी बार बॉर्डर क्षेत्र से आरटीओ कार्यालय ट्रायल देने आया था लेकिन, उसे बिजली सप्लाई ठप होने का हवाला देकर वापिस भेज दिया है। वहीं, राजेश कुमार फंगोता ने कहा कि वे भी अपनी पढ़ाई छोड ट्रालय देने आरटीओ कार्यालय पहुंचा और उसे भी बिजली सप्लाई ठप होने का हलावा देकर लौटा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।