{"_id":"6a6b0340e30d5cf07607df6d","slug":"video-markets-in-kiratpur-sahib-remained-closed-in-support-of-the-sanitation-workers-strike-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में कीरतपुर साहिब के बाजार रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में कीरतपुर साहिब के बाजार रहे बंद
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को कीरतपुर साहिब का बाजार सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक पूरी तरह बंद रहा। शहर के लगभग सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
शुरुआत में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली थीं, लेकिन सफाई कर्मचारियों ने टेंपो के माध्यम से पूरे शहर में मुनादी कर उनसे हड़ताल के समर्थन में दुकानें बंद करने की अपील की। अपील के बाद उन दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दीं और बाजार पूर्ण रूप से बंद हो गया।
बाजार बंद रहने से जरूरी सामान खरीदने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं व्यापारियों ने भी सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की।
इस दौरान थाना प्रभारी (एसएचओ) कीरतपुर साहिब राहुल शर्मा ने बताया कि शहर में पूरी तरह शांति का माहौल है। उन्होंने कहा कि बंद शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक बंद का आह्वान किया गया है तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।