{"_id":"6ac6169165a982c97f05ed44","slug":"video-mla-rajnish-dahiya-inaugurated-the-government-procurement-of-paddy-at-the-ferozepur-cantonment-mandi-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर छावनी मंडी में विधायक रजनीश दहिया ने शुरू करवाई धान की सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर छावनी मंडी में विधायक रजनीश दहिया ने शुरू करवाई धान की सरकारी खरीद
फिरोजपुर देहाती के विधायक रजनीश दहिया ने बुधवार को दाना मंडी फिरोजपुर छावनी में किसानों द्वारा लाई गई धान की फसल की सरकारी खरीद शुरू करवाई। इस दौरान उन्होंने किसानों का मुंह मीठा करवाकर उनका स्वागत किया।
विधायक दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने धान खरीद सीजन के लिए मंडियों में सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए हैं। किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। खरीदी गई धान की फसल का भुगतान भी खरीद एजेंसियों द्वारा निर्धारित समय के भीतर किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले में धान की खरीद के लिए कुल 127 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। यहां धान की सरकारी खरीद 2461 रुपये प्रति क्विंटल के निर्धारित समर्थन मूल्य पर की जाएगी। मंडियों में पीने के पानी, छाया और रोशनी सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
दहिया ने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में सूखी फसल ही लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारु रहे और भीड़ की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदेगी।
इस मौके पर डीएफएससी वंदना कंबोज, जिला मंडी अधिकारी जशनदीप सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन बेअंत सिंह हुकूमत वाला सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।