Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Mobile phones recovered from four undertrial prisoners, including an associate of the Arsh Dalla gang, in Faridkot Jail
{"_id":"6a687b7db0fbae8bb1005ebf","slug":"video-mobile-phones-recovered-from-four-undertrial-prisoners-including-an-associate-of-the-arsh-dalla-gang-in-faridkot-jail-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट जेल में अर्श डल्ला गैंग के गुर्गे समेत 4 हवालातियों से मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट जेल में अर्श डल्ला गैंग के गुर्गे समेत 4 हवालातियों से मोबाइल फोन बरामद
स्थानीय केंद्रीय मॉडर्न जेल प्रशासन ने बैरकों की सर्च के दौरान गैंगस्टर से आतंकी बने अर्श डल्ला के जुड़े गैंगस्टर नवजोत सिंह समेत चार हवालातियों से कुल चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में जेल प्रशासन ने पुलिस को शिकायत भेजकर आरोपियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत 2 मामले दर्ज करवाए हैं। पुलिस को भेजी पहली शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक कर्मजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जेल अधीक्षक के निर्देशों पर जेल कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर विभिन्न बैरकों में सर्च अभियान चलाया जाता है। इसी अभियान के तहत जेल के ब्लॉक-बी की बैरक नंबर-6 की तलाशी के दौरान वहां बंद हाई-रिस्क हवालाती बरनाला निवासी नवजोत सिंह के कब्जे से एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन समेत सिम बरामद किया गया। नवजोत सिंह पर आतंकी अर्श डल्ला गैंग से जुड़े होने का आरोप है और इन दिनों वह गांव हरीनौ के गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
एक अन्य शिकायत में सहायक अधीक्षक भुल्लर ने बताया कि जेल कर्मचारियों ने अलग-अलग बैरकों में तलाशी के दौरान तीन हवालातियों लुधियाना निवासी रमनदीप सिंह उर्फ मंगू, मोगा निवासी भूपिंदर सिंह उर्फ सोनू,और मोगा के ही कुलविंदर सिंह उर्फ किन्दा के कब्जे से कुल तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। उनसे बरामद मोबाइल फोन के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी कि ये फोन जेल के अंदर किस प्रकार पहुंचे और इस मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।