{"_id":"68dca2ca5d767791cf0ea857","slug":"video-moga-police-busted-a-gang-that-was-duping-people-by-posing-as-police-2025-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने नकली पुलिस बनकर लोगों को ठगने वाला गिरोह किया बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने नकली पुलिस बनकर लोगों को ठगने वाला गिरोह किया बेनकाब
मोगा अजीतवाल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो पंजाब पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डराता और जबरन पैसे वसूलता था। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मास्टरमाइंड समेत एक और अभी फरार तक हैं।एसपी (डी) बालकृष्णन सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक सिफ्ट कार, ASI रैंक की 2 पुलिस वर्दियां और सिपाही रैंक की 3 पुलिस वर्दियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रबी सिंह, चंद सिंह, गुरविंदर सिंह और धीर सिंह शामिल हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड दर्शन सिंह और उसका साथी सतनाम सिंह फिलहाल फरार हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि 27 सितंबर को इन आरोपियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर गांव टूडीके में एक महिला को एनडीपीएस का मामला दर्ज कराने का डर दिखाया और उससे डेढ़ लाख रुपये की मांग की। गुप्त सूचना पर पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मास्टरमाइंड दर्शन सिंह साल 2018 में भी पुलिस की वर्दी पहनकर ऐसी ही वारदात कर चुका है। आरोपी दर्शन सिंह पर अलग-अलग धाराओं में 8 मामले, रबी सिंह (दर्शन सिंह का बेटा) पर 1 मामला, और चंद सिंह पर 2 मामले पहले से दर्ज हैं। सभी आरोपी मोगा जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार चारों आरोपियों को आज मंगलवार को मोगा अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे पूछताछ कर और वारदातों का खुलासा किया जा सके। वहीं फरार दर्शन सिंह और सतनाम सिंह की तलाश जारी हे उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।