{"_id":"6989b14ac6cc3675820388e0","slug":"video-operation-prahar-20-in-moga-houses-searched-several-people-detained-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में ऑपरेशन प्रहार-2.0, घरों की तलाशी, कई हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में ऑपरेशन प्रहार-2.0, घरों की तलाशी, कई हिरासत में लिए
पंजाब पुलिस के ऑपरेशन प्रहार-2.0 के तहत मोगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। करीब 500 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में डीआईजी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले विजय के नेतृत्व में जिले में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 30 नशा तस्करों और गैंगस्टरों से जुड़े अपराधियों के घरों की तलाशी ली गई। डीआईजी नीलांबरी जगदले विजय ने बताया कि पूरे पंजाब में 72 घंटे के लिए ऑपरेशन प्रहार-2.0 शुरू किया गया है, जिसके तहत मोगा जिले में भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सर्च ऑपरेशन में एसएसपी मोगा अजय गांधी सहित लगभग 500 पुलिस कर्मचारी शामिल रहे। मोगा के चूहरचक और बधनी कलां क्षेत्रों में संदिग्ध अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और कई अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा ड्रोन की मदद से निगरानी भी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि इस अभियान से अपराध पर काबू पाने में बड़ी सफलता मिलेगी। पंजाब सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस मुहिम के तहत किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।