{"_id":"698462e180c560fad5083d24","slug":"video-politics-heats-up-over-term-traitor-bjp-retaliates-fiercely-congress-beant-singh-statue-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"'गद्दार' पर गरमाई सियासत, भड़की भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गद्दार' पर गरमाई सियासत, भड़की भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार
राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को गद्दार कहने पर पंजाब में सियासी भूचाल आ गया है। भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। वीरवार को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रितपाल सिंह और मीडिया सचिव विनीत जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेसी पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में लगे पूर्व सीएम बेअंत सिंह के बुत के सामने खड़े होकर एक बार कह दें कि बिट्टू गद्दार है।
भाजपा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िग के बयान पर पलटवार किया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िंग ने कहा था कि बिट्टू कांग्रेस पार्टी के गद्दार ही रहेंगे, जो भाजपाइयों से बात नहीं करना चाहते थे वही लोग आज बिट्टू के बॉस हो गए। वड़िंग ने भाजपाइयों को लताड़ता हुआ बिट्टू का एक वीडियो भी पोस्ट किया था।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री ने पंजाब में कानून व्यवस्था बहाल करने और आतंकवाद को खत्म करने के लिए अपनी जान दे दी क्या उनका पोता गद्दार हो सकता है, फिर तो बेअंत सिंह का बुत पंजाब कांग्रेस मुख्यालय से हटा देना चाहिए। भाजपा ने चुनौती दी कि कांग्रेसी पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह के बुत के सामने खड़े होकर उसके पोते को गद्दार कहने की हिम्मत दिखाएं।
प्रितपाल सिंह ने कहा कि कल तक बिट्टू कांग्रेस में थे तो राहुल गांधी के अच्छे दोस्त थे अब जब वह भाजपा में है और भाजपा ने उन्हें केंद्र में राज्य मंत्री बना रखा है तो बिट्टू गद्दार बन गए।
बिट्टू केंद्र में पंजाब व पंजाबियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। राहुल गांधी द्वारा उन्हें ऐसा आपत्तिजनक शब्द कहना पंजाबियों का अपमान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।