{"_id":"6a58d37b4b7c54a71f0d2273","slug":"video-sanitation-workers-strike-called-off-following-minister-one-month-assurance-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंत्री के एक महीने के आश्वासन पर खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, एक कर्मचारी अब भी डटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के एक महीने के आश्वासन पर खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, एक कर्मचारी अब भी डटा
नगर काउंसिल खन्ना में अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को उस समय समाप्त होती दिखाई दी, जब पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने कर्मचारियों को एक माह के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। मंत्री के आश्वासन के बाद अधिकांश कर्मचारी धरनास्थल से उठ गए, लेकिन एक कर्मचारी के धरने पर डटे रहने से हड़ताल समाप्त होने पर ही सवाल खड़े हो गए।
सफाई यूनियन के प्रधान गरीबदास ने पत्रकारों से कहा कि मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि एक महीने के भीतर कर्मचारियों को पक्का करने सहित लंबित मांगों पर सरकार फैसला करेगी। इसी विश्वास के आधार पर यूनियन ने फिलहाल हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय में सरकार ने वादा पूरा नहीं किया तो कर्मचारी दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे।
हालांकि यूनियन के नेता राजीव का रुख कुछ अलग दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने कर्मचारियों के बीच आकर एक महीने का समय मांगा है, लेकिन अंतिम फैसला यूनियन की बैठक के बाद ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लिखित आश्वासन और सदस्यों की राय के बाद ही आंदोलन समाप्त करने पर अंतिम निर्णय होगा।
इसी बीच सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब सभी कर्मचारी धरना स्थल से उठ गए, लेकिन सफाई कर्मचारी कृष्ण कुमार वहीं धरने पर बैठे रहे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पंजाब सफाई यूनियन के आह्वान पर शुरू हुआ था, इसलिए इसे समाप्त करने का अधिकार भी पंजाब यूनियन का ही है। जब तक ऊपर से आधिकारिक आदेश नहीं मिलेगा, वह धरना नहीं छोड़ेंगे।
कृष्ण कुमार के धरने पर बैठे रहने से यह सवाल खड़ा हो गया कि क्या वास्तव में हड़ताल समाप्त हो चुकी है या नहीं। इस पर प्रधान गरीबदास ने कहा कि कृष्ण कुमार को समझाया जाएगा और यह केवल गलतफहमी का मामला है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह भी यूनियन के फैसले का सम्मान करेंगे।
अब सबकी निगाहें शुक्रवार पर टिकी हैं। यदि कृष्ण कुमार भी धरना समाप्त कर देते हैं और कोई अन्य कर्मचारी आंदोलन जारी नहीं रखता, तो माना जाएगा कि खन्ना सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पूरी तरह समाप्त हो गई। लेकिन यदि धरना जारी रहता है तो मंत्री के आश्वासन के बावजूद आंदोलन खत्म होने का दावा सवालों के घेरे में रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।