Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Shopkeepers on Moga's Pratap Road troubled by incomplete construction work; awaiting customers during the festive season
{"_id":"6acf6440c29306a49f0ed350","slug":"video-shopkeepers-on-mogas-pratap-road-troubled-by-incomplete-construction-work-awaiting-customers-during-the-festive-season-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में प्रताप रोड पर अधूरे निर्माण कार्य से दुकानदार परेशान, त्योहारों के सीजन में ग्राहकों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में प्रताप रोड पर अधूरे निर्माण कार्य से दुकानदार परेशान, त्योहारों के सीजन में ग्राहकों का इंतजार
मोगा की प्रसिद्ध प्रताप रोड मार्केट में सड़क निर्माण और सुंदरीकरण का काम अधूरा रहने के कारण दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से पिछले 3-4 महीनों से सड़क को तोड़कर निर्माण एवं सुंदरीकरण का काम करवाया जा रहा है, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि अब तक काम पूरा नहीं हुआ है। त्योहारों के सीजन में बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम होने के कारण दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है।दुकानदारों का कहना है कि त्योहारों के दिनों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद रहती है, लेकिन सड़क का काम अधूरा होने के कारण ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। इससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।दुकानदारों की समस्याओं को सुनने और मौके की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज मोगा से कांग्रेस पार्टी की हलका इंचार्ज मालविका सूद प्रताप रोड पहुंचीं। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर मालविका सूद ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर लोगों के त्योहारों के दिनों में परेशानी बढ़ गई है। दुकानदार पूरे साल त्योहारों के सीजन का इंतजार करते हैं, ताकि उनका कारोबार अच्छा हो सके, लेकिन सड़क निर्माण का काम अधूरा रहने के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 महीनों से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन उनके अनुसार अभी तक 20 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि यदि निर्माण कार्य को समय पर पूरा नहीं किया जा सकता, तो कम से कम दुकानदारों और आम लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए तथा काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।