बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Tarun Chugh raised the issue of Punjab's law and order situation in the Rajya Sabha.

तरुण चुग ने राज्यसभा में पंजाब की कानून व्यवस्था पर उठाई आवाज

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:48 PM IST
Tarun Chugh raised the issue of Punjab's law and order situation in the Rajya Sabha.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने सोमवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान पूरे जोर से पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था और नशे के बढ़ते जाल का मुद्दा गंभीरता से उठाया। चुग ने कहा कि गुरुओं, महात्माओं और शहीदों की धरती पंजाब आज नशा तस्करों, गैंगस्टरों और सीमा पार बैठी ताकतों के निशाने पर है और आम आदमी पार्टी सरकार इस चुनौती के सामने पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं, बल्कि पंजाब की पूरी एक पीढ़ी के भविष्य और देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। चुग ने गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की मई 2026 में जारी क्राइम इन इंडिया 2024 रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि नशा तस्करी के लिए मादक पदार्थ रखने के 6,060 मामलों के साथ पंजाब पूरे देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि नशे की अतिमात्रा से होने वाली मौतें 2023 में 89 से बढ़कर 2024 में 106 हो गईं। इसी प्रकार, 1,356 स्नैचिंग की घटनाओं के साथ पंजाब देश में पहले स्थान पर है। राज्य में 1,079 हत्याएँ दर्ज हुईं और एक ही वर्ष में जेल से फरार होने की 48 घटनाएँ सामने आईं। चुग ने कहा कि ये विपक्ष के आरोप नहीं, बल्कि भारत सरकार के आधिकारिक आँकड़े हैं, जो पंजाब की मौजूदा स्थिति की गंभीरता को सामने रखते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के आयाम की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए चुग ने कहा कि पंजाब में नशे और अपराध का संकट अब केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह देश की सुरक्षा से भी जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि BSF के अनुसार पंजाब सीमा पर रोके गए ड्रोन 2022 में 21 से बढ़कर 2024 में 294 हो गए। इन ड्रोनों के माध्यम से हेरोइन के साथ हथियार, हैंड ग्रेनेड और RDX भी भारत में भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर 2024 से 21 से अधिक ग्रेनेड एवं विस्फोट के हमले हो चुके हैं, जिनमें अधिकांश सीमावर्ती जिलों के पुलिस थानों को निशाना बनाया गया। चुग ने कहा कि जब सीमा पार से नशे के साथ विस्फोटक भी आ रहे हों, तो यह पूरे राष्ट्र की चिंता का विषय है। चुग ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय नवंबर 2025 में पंजाब की नशे की स्थिति को भारी संकट बता चुका है, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार की उदासीनता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय की हालिया समीक्षा के अनुसार पंजाब में लगभग 60 हजार NDPS मामले लंबित हैं, जबकि राज्य में एक भी विशेष NDPS न्यायालय कार्यरत नहीं है। चुग ने कहा कि जिस सरकार ने पंजाब की जनता से नशा समाप्त करने के बड़े-बड़े वादे कर सत्ता हासिल की थी, वह आज न प्रभावी न्यायिक व्यवस्था खड़ी कर पाई, न सुरक्षा सुनिश्चित कर पाई और न ही पुनर्वास की पर्याप्त व्यवस्था कर पाई। सदन के माध्यम से केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए चुग ने तीन ठोस माँगें रखीं। उन्होंने पंजाब के सभी नशा प्रभावित जिलों में विशेष NDPS न्यायालयों की स्थापना सुनिश्चित करने, पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एंटी-ड्रोन प्रणाली की तैनाती को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा पंजाब की स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा कर सीमावर्ती जिलों के युवाओं के लिए पुनर्वास एवं रोजगार का विशेष पैकेज तैयार करने की माँग की। चुग ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है, लेकिन पंजाब के सीमावर्ती राज्य होने के कारण यह केवल राज्य का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का भी गंभीर प्रश्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बोल बम की गूंज में गूंजी अयोध्या, नागेश्वर नाथ मंदिर से राम मंदिर तक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की कतार

10 Aug 2026

गंगाजल लेकर अखनूर निकले जम्मू के युवा, POK के लोगों के समर्थन में संदेश

यमुना का जलस्तर बढ़ा, 2023-25 की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता! सरकार से सतर्क रहने की अपील

10 Aug 2026

अयोध्या में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई पवित्र डुबकी

10 Aug 2026

लखनऊ में डालीगंज के मनकामेश्वर मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

10 Aug 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर में पुलिस मुठभेड़, दो गैंगस्टर गोली लगने से जख्मी

कानपुर: मुमताज हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

10 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: कांवड़ यात्रा के चलते किया गया डायवर्जन, बड़े वाहन रेंगकर निकले

09 Aug 2026

फर्रुखाबाद: ट्रक से कुचलकर देवर-भाभी सहित तीन की मौत, दो घायल

09 Aug 2026

जेपी कॉसमॉस में जलभराव, कमजोर सुरक्षा से लेकर लिफ्ट और आवारा कुत्तों तक की समस्या

09 Aug 2026

गुरुग्राम में आयोजित होने वाली ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता स्थगित

09 Aug 2026

Sagar News: सागर में शेयर बाजार के नाम पर 1.27 करोड़ की बड़ी ठगी, आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

09 Aug 2026

व्यारमा नदी में आया उफान: पुल से दो फीट ऊपर बह रहा पानी; तारादेही-महाराजपुर मार्ग बंद, दोनों ओर फंसे वाहन

09 Aug 2026

कांवड़ मार्ग पर जिलाधिकारी-एसएसपी ने की पुष्प वर्षा

09 Aug 2026

कलेक्टर के निर्देश भी बेअसर?: तेज बारिश में टीन खड़ा कर कराना पड़ा अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम का वीडियो वायरल

09 Aug 2026

VIDEO: आगरा में नगर परिक्रमा शुरू, सड़कों पर दिख रहा भक्तों का सैलाब

09 Aug 2026

कानपुर: इंजीनियर के घर में घुसे चोर, नगदी जेवरात समेत 16 लाख का माल ले गए

09 Aug 2026

बारिश से बदली अलवर की तस्वीर: अरावली की वादियां बनीं हिल स्टेशन; झरनों पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ देखें वीडियो

09 Aug 2026

विवाद बढ़ने पर जेएनयू में उमर खालिद की पुस्तक पर परिचर्चा रद्द

09 Aug 2026

Jabalpur News: बारिश के कारण डिंडौरी बना टापू, जबलपुर-शहडोल से टूटा संपर्क; बरगी बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी

09 Aug 2026

नोएडा में विशाल कांवड़ सेवा शिविर में कार्यक्रम का आयोजन

09 Aug 2026

नोएडा में सिद्ध पीठ शानी मंदिर सेवा समिति का 15वां वर्ष शिविर, 500 लोगों के ठहरने का इंतजाम

09 Aug 2026

नवंबर 2025 में खुला एलिवेटेड रोड, नीचे की सड़क अब भी उखड़ी और अधूरी

09 Aug 2026

VIDEO: अज्ञात वाहन ने राैंदे बाइक सवार, दंपती की माैके पर ही माैत

09 Aug 2026

चलती रोडवेज बस में बेहोश हुआ चालक

09 Aug 2026

अयोध्या: कुचिपुड़ी नृत्य से प्रभु श्रीराम की आराधना, हैदराबाद से आए कलासाधकों ने जीता दिल

09 Aug 2026

कानपुर: देशभक्ति के रंग में रंगा फूलबाग चौराहा, आईटीबीपी बैंड की धुनों से गूंजा शहर

09 Aug 2026

कानपुर: इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने निर्माण पर कांग्रेसियों का हंगामा

09 Aug 2026

एक बाइक, 5 सवार और रफ्तार का जोखिम!: पेंड्रा के दुर्गा चौक का वीडियो वायरल, ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां

09 Aug 2026

प्रेस क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने जमकर लिया हिस्सा

09 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed