{"_id":"683845b69e338266a009f499","slug":"video-traffic-police-checked-school-buses-in-moga-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में ट्रैफिक पुलिस ने की स्कूल बसों की चेकिंग, काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में ट्रैफिक पुलिस ने की स्कूल बसों की चेकिंग, काटे चालान
मोगा ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत वीरवार को शहर के विभिन्न स्कूलों की बसों की चेकिंग की गई। जांच के दौरान अलग-अलग स्कूल के 12 वाहनों में सुरक्षा उपकरणों की कमी के चलते उनके चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज हरजीत सिंह ने बताया कि हाल ही में मोगा समेत पंजाब के अन्य जिलों में स्कूली बसों से संबंधित कई हादसे सामने आए हैं। इन्हीं घटनाओं को ध्यान में रखते हुए मोगा में स्कूल बसों की चेकिंग की गई। सेफ स्कूल वाहन नीति के अनुसार स्कूल बस में सीसीटीवी कैमरा। पीने का पानी, फर्स्ट एड बॉक्स, ड्राइवर की वर्दी व नेम प्लेट, सभी एमरजेंसी व हेल्पलाइन नंबर और स्कूल का नाम लिखना अनिवार्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।