Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
In Dadri, the lock of the donation box of the temple was broken and 10000 rupees and silver items were taken out
{"_id":"6837f622394685594a008b2a","slug":"video-in-dadri-the-lock-of-the-donation-box-of-the-temple-was-broken-and-10000-rupees-and-silver-items-were-taken-out-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी में मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़ निकाले 10000 रुपये व चांदी का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़ निकाले 10000 रुपये व चांदी का सामान
चरखी-दादरी के वार्ड 18 स्थित एक शिव मंदिर से चोरों ने मंदिर व दानपात्र का ताला तोड़ 10 हजार रुपये व चांदी का सामान चोरी कर लिया। श्रद्धालु मंदिर पहुंचे सुबह चोरी की घटना का पता चला। अब मंदिर कमेटी प्रधान जयवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है और इसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि वार्ड 18 में शिव मंदिर धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया हुआ है और इसमें 21 सदस्यों की कमेटी है। मंदिर में दान पात्र रखा है और हर माह 1 तारीख को पात्र की जांच कर दान किया सामान निकाला जाता है। जयवीर सिंह ने बताया कि 1 मई को दान पात्र से रुपये निकाले गए थे और उनको बैंक में जमा कराकर पात्र को लगाकर चाबी अपने पास रख ली। अब 28 मई की रात 8:15 मंदिर का ताला बंद किया गया था। वीरवार सुबह 4:15 बजे कॉलोनी के श्रद्धालु पूजा करने के लिए मंदिर में आए तो उन्हें ताला टूटा। इसके बाद अंदर पहुंच तो दान पात्र भी टूटा हुआ था।
यह सूचना उन्होंने प्रधान जयवीर सिंह को दी। बाद में पात्र की जांच की तो इसमें रखे करीब 10 हजार रुपये और मंदिर में रखे चांदी का मुकुट, बिछियां, कड़े व माता का श्रृंगार संबंधी सामान चोरी मिला।
बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो टीम ने घटनास्थल की जांच की और मौके से फिंगरप्रिंट आदि लेकर चोरों पर केस दर्ज किया। जयवीर सिंह का कहना है कि हर माह मंदिर 8 से 10 हजार रुपये दानपात्र में एकत्र होते हैं और अब करीब 100 ग्राम चांदी भी दान में मिली हुई थी। चोरों ने यहां पर हाथ साफ कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।