{"_id":"6a7dace08a9dcf572c01e5d1","slug":"video-two-drug-smugglers-arrested-with-258-grams-of-heroin-in-faridkot-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में 258 ग्राम हेरोइन समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में 258 ग्राम हेरोइन समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार
फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा विरोधी अभियान के तहत 258 ग्राम हेरोइन समेत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डोगर बस्ती निवासी परमिंदर सिंह उर्फ सोहनी और बाजीगर बस्ती निवासी सतनाम सिंह उर्फ लंडा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, एसएसपी फरीदकोट गुरबंस सिंह बैंस के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ की टीम फिरोजपुर रोड पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सेमनाले के पास मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़े दोनों युवकों को शक के आधार पर काबू किया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 258 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि एक आरोपी सतनाम सिंह के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी समेत गंभीर धाराओं के तहत तीन मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।