{"_id":"6a7da4c796c838424d0d6933","slug":"video-woman-attacked-with-a-slipper-in-kapurthala-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में महिला पर चप्पल से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के कपूरथला के ऐतिहासिक माता श्री भद्रकाली मंदिर के बाहर बच्चे के साथ बैठी एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। मंदिर के बाहर बैठी महिला की एक शख्स ने चप्पल से पिटाई कर दी। महिला की गोद में बच्चा था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो पर पुलिस और महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग के हस्तक्षेप और पुलिस द्वारा सुओ-मोटो लेते हुए आरोपी व्यक्ति के खिलाफ थाना सिटी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मंदिर के गेट के बाहर बैठी महिला के साथ व्यक्ति द्वारा चप्पलों से मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पहले महिला को चप्पलों से पीटता दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोगों द्वारा उसे रोकने और महिला को छुड़ाने के बावजूद आरोपी ने महिला पर पांव से भी हमला किया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स की मंदिर के सामने ही दुकान है। महिला के साथ बैठे बच्चों ने आरोपी की बाइक से कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बाद वह गुस्से में आ गया और उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि महिला की ओर से इस मामले में अभी तक कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी है।
वीडियो वायरल होने के बाद महिला आयोग और ह्यूमन राइट्स कोर कमेटी की ओर से भी मामले में कार्रवाई की मांग की गई, जिसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की।
डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान वीडियो में मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान विकास शर्मा पुत्र पवन कुमार, निवासी शेखपुर के रूप में हुई है। आरोपी मंदिर के सामने दुकान करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।