{"_id":"69b518a86d9604ee5e014bca","slug":"yellow-alert-for-rain-and-strong-winds-in-13-districts-of-punjab-temperature-expected-to-drop-by-3-5-c-for-th-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब के 13 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट, अगले 6 दिन तापमान में 3–5°C गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के 13 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट, अगले 6 दिन तापमान में 3–5°C गिरावट
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 14 Mar 2026 01:43 PM IST
Link Copied
मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और घटा छाई रहने से मौसम सुहावना हो गया। बादलों की वजह से तापमान में भी हल्की गिरावट महसूस की गई, जिससे लोगों को पिछले दिनों की गर्मी से कुछ राहत मिली। पंजाब में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में तेज हवाओं और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को भी तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन यह सामान्य से 4.6 डिग्री ऊपर रहा। सबसे कम 12 डिग्री तापमान गुरदासपुर में दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।