Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Fire Breaks Out in House in Jalandhar's Kishanpura Following Cylinder Blast Triggered by Short Circuit in Temple; Several People Suffer Burns
{"_id":"6a13e0372c5ac3097f064267","slug":"video-fire-breaks-out-in-house-in-jalandhars-kishanpura-following-cylinder-blast-triggered-by-short-circuit-in-temple-several-people-suffer-burns-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के किशनपुरा में मंदिर में शॉर्ट सर्किट के बाद सिलेंडर धमाके से घर में लगी आग, कई लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के किशनपुरा में मंदिर में शॉर्ट सर्किट के बाद सिलेंडर धमाके से घर में लगी आग, कई लोग झुलसे
जालंधर के किशनपुरा इलाके में स्थित एक घर में रविवार सोमवार उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घर के मंदिर में चल रहे पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिसे दूर-दूर तक देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन इसी दौरान घर में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे आग और भड़क गई। हादसे में आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे कई लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और चार गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। भाजपा नेता प्रशांत गंभीर के पिता सुदर्शन कुमार ने बताया कि सुबह वह सैर के लिए घर से निकलने वाले थे, तभी मंदिर में लगे पंखे से शॉर्ट सर्किट हुआ और कुछ ही मिनटों में आग पूरे घर में फैल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम देरी से पहुंची, जिसके कारण भारी नुकसान हुआ। वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि संकरी गलियों और नीचे लटकती बिजली की तारों के कारण टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एएसआई सेवा सिंह ने बताया कि पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।