{"_id":"69970cf993385f30ff0ce6b7","slug":"video-illegal-occupation-of-government-land-in-jalandhar-former-mla-sheetal-angural-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा: पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा: पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का बड़ा खुलासा
जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने सरकारी जमीन पर हो रहे कथित अवैध कब्जों का मामला वीडियो सबूतों के साथ सार्वजनिक किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस जमीन पर कुछ ही दिनों में सरकारी पार्क का उद्घाटन होना था, वहां सिर्फ एक रात में अवैध दीवारें खड़ी कर कब्जा करवा दिया गया।
पूर्व विधायक ने सवाल उठाया कि यदि कब्जाधारियों के पास वैध रजिस्ट्री है, तो वे पिछले 30 वर्षों से कहां थे? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये वसूल कर “दिल्ली के बाबू” को खुश करने के लिए सरकारी जमीन पर अवैध दुकानें और चारदीवारी करवाई गई।
उन्होंने जालंधर नगर निगम के कमिश्नर और जालंधर पुलिस से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की और कहा कि भार्गव कैंप थाना क्षेत्र में खुलेआम कब्जे हो रहे हैं।
शीतल अंगुराल ने यह भी कहा कि यदि मंत्री केवल अपने चहेतों को ही कब्जे दिलवाना चाहते हैं, तो भार्गव नगर के गरीब, बेघर और जरूरतमंद लोगों को भी न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने एफसीआई से जुड़ी जमीन की दावेदारी की निष्पक्ष जांच और सीबीआई से केंद्र सरकार की जमीन घोटाले की जांच कराने की मांग की।
पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द अवैध कब्जे नहीं हटाए गए, तो वे लिखित शिकायत देकर जिम्मेदार अधिकारियों के नाम से एफआईआर दर्ज करवाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।