{"_id":"6a33e8f6e9d721a9db0dab7e","slug":"video-jalandhar-gurudwara-sacrilege-case-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में महिला ने फाड़ा गुटका साहिब, पुुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में महिला ने फाड़ा गुटका साहिब, पुुलिस ने किया गिरफ्तार
जालंधर के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी की मामला सामने आया है। इससे इलाके में भारी रोष है। आरोप है कि एक महिला शोर मचाते हुए गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुई और गुटका साहिब के अंग फाड़ दिए। उस समय गुरुद्वारा साहिब में बच्चे पाठ कर रहे थे, जो महिला की हरकत देखकर घबराकर बाहर भाग गए।
घटना के दौरान गुरुद्वारा कमेटी का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। गांव की सरपंच प्रवीण कुमारी के अनुसार, महिला पहले गांव की गलियों में तालियां बजाते हुए भांगड़ा डाल रही थी और बाद में गुरुद्वारा साहिब पहुंच गई। महिला की गतिविधियों को देखकर उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांववासियों ने उसे काबू कर लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने रोष में आकर महिला के साथ मारपीट की। वहीं, बाद में पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हेड ग्रंथी कमलजीत लाल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राधिका के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने गुरुद्वारा परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।